रतलाम : व्यापारी से 7.5 करोड़ रु. का सोना छीना

रतलाम। रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरडिय़ा से तीन बदमाश ७.५ करोड़ का सोना छीन ले गए। सोने की लूट को पुलिस संदिग्ध मान रही है। घटना गुरुवार रात की है। रात करीब 9.15 बजे बस रेन फंटे के पास पहुंची। यहां ड्राइवर की सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने बस रुकवाई। इसी दौरान व्यापारी की सीट के पीछे बैठे दो लोगों ने उसका बैग छीन लिया।
Advertisement
तीनों बस से उतरकर बाइक सवार अपने दो साथियों के साथ भाग गए। धराड़ पहुंचने के बाद चौरडिय़ा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को लूट की सूचना दी। एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाके में सर्चिंग की।
Advertisement









