Advertisement

पंजाब-हरियाणा समेत 4 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

दिल्ली -राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार, कर्नाटक-केरल में तेज बारिश होगी

Advertisement

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इस वक्त तेज गर्मी की चपेट में हैं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा उत्तराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी आज लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में 5 दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में हीटवेव का असर 23 मई तक रहेगा। ढ्ढरूष्ठ ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में दिन के साथ रात भी गर्म होगी। रात का गर्म तापमान सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है।

Advertisement

शनिवार को दिल्ली और राजस्थान में तापमान 46 डिग्री पहुंचा। दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 46.8, नजफगढ़ में 46.7, पीतमपुरा में 46.1 और पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 46.2 रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें