Popup Image
Advertisement

कोयला फाटक-गोपाल मंदिर तक रोड होगी चौड़ी, सेंटर लाइन डाली

रोड 15 की जगह 18 मीटर करने की मांग, विधायक को पत्र भेजा

Advertisement

11.55 करोड़ का टेंडर लगा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक रोड को 15 मीटर चौड़ी करने के लिए सेंट्रल लाइन डालने का काम नगर निगम से शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रोड को 18 मीटर चौड़ी करने का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है। मामले में क्षेत्रीय पार्षद रजत मेहता ने विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को पत्र भी लिखा है।

Advertisement

कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक रोड को अभी 15 मीटर चौड़ा करने के लिए नगर निगम द्वारा 11.55 करोड़ रुपए का टेंडर लगा दिया गया है। 10 फरवरी के बाद इसे खोला जाएगा। रोड चौड़ीकरण के लिए ठेका देने से पहले निगम ने शुक्रवार को सेंटर लाइन डाली।

सिर्फ 70 सेंटीमीटर रोड चौड़ा करने से क्या फायदा?

Advertisement

रोड पर सेंटर लाइन डालने के बाद निगम की टीम ने लाल निशान लगाकर कीलें ठोंकी हैं। लाइन डालने पर यह स्थिति भी साफ हुई कि कहीं 13 मीटर रोड है तो कहीं 14 मीटर से भी ज्यादा।

इस कारण युवराज लाइब्रेरी के सामने केवल 70 सेंटीमीटर या एक फीट ही रोड चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ करना पड़ेगी। इसको लेकर व्यापारियों की आवाज विरोध में उठ सकती है। पार्षद मेहता ने बताया इस स्थिति के कारण ही 18 मीटर रोड चौड़ी करने के लिए पत्र भेजा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें