Advertisement

एक मिर्जापुर से ट्रेन में बैठी, दूसरी ग्वालियर से दोनों को आरपीएफ ने उज्जैन में पकड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग भटक रही थीं। आरपीएफ के जवानों ने उन्हें देखा, पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर थाने ले गए। सीडब्ल्यूसी के कार्यकर्ताओं को बुलाकर पूछताछ करवाई गई। एक को उसके परिजन के साथ रवाना कर दिया गया है दूसरी के परिजन का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर मिर्जापुर और ग्वालियर की नाबालिग को आरपीएफ ने पकड़ लिया। इनमें से मिर्जापुर की नाबालिग अपने घर का पता भी ढंग से नहीं बता पा रही थी। सीडब्ल्यूसी(चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के कार्यकर्ताओं ने उसकी भाषा को समझा और परिजन को बुलाया।

बताया गया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। घर से बिना बताए ट्रेन में बैठी और उज्जैन पहुंच गई। दूसरी नाबालिग ग्वालियर की है। वह समझदार है। घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। वहां गाड़ी तैयार थी जो उज्जैन आ रही थी। उसी में बैठ गई। यहां उसे मिर्जापुर की नाबालिग मिली। दोनों प्लेटफार्म पर टहल रही थीं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ग्वालियर की नाबालिग को लेने उसके चाचा आए थे लेकिन उनके सुपुर्द नहीं किया। पुलिस का कहना है कि नाबालिग बालिका है उसके माता-पिता को ही सौंपी जाएगी। आज शाम तक उनके आने की संभावना है। रेलवे स्टेशन पर दोनों की दोस्ती हुई जब वह बिछड़ी तो दोनों की आंखों में आंसु थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें