Popup Image
Advertisement

महाकाल मंदिर के लिए 26 से शुरू होगा रुद्रसागर ब्रिज!

सीएम यादव करेंगे लोकार्पण, प्रशासन तैयारियों में जुटा…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब 25 करोड़ रुपयों की लागत से बनकर तैयार रूद्रसागर ब्रिज से दर्शनार्थी महाकाल मंदिर और महाकाल लोक तक इसी माह से जा सकेंगे। प्रशासन 26 जनवरी से इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय लेने का प्रयास किया जा रहा है।

रुद्रसागर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रशासन इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मिलने का इंतजार किया जा रहा। ब्रिज निर्माण का काम अब फिनिशिंग स्तर पर है। स्टोन क्लैडिंग का और फ्लोरिंग का काम किया जा रहा है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अनुसार 15 जनवरी तक काम पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत रूद्रसागर पर 265 फीट लंबा ब्रिज बनाया गया है। इससे चारधाम मंदिर के सामने गणेश नगर स्कूल से सीधे महाकाल लोक पहुंच सकेंगे। अभी दर्शनार्थियों को हरसिद्धि मंदिर चौराहे से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होकर महाकाल लोक पहुंचना पड़ता है। ब्रिज शुरू होने से दर्शनार्थियों को लंबा चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।

Advertisement

बनने में लग गए ढाई साल

ब्रिज का काम मई 2022 में शुरू हुआ था। इस हिसाब से ढाई साल से ज्यादा समय उसे तैयार होने में लगा। दरअसल, ब्रिज की डिजाइन बदलने और केनोपी के प्रस्ताव में निर्णय होने में वक्त लगा। आखिरकार केनोपी न लगाने का निर्णय हुआ।
जल्द होगा लोकार्पण

Advertisement

रूद्रसागर ब्रिज का काम 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। जल्द ही लोकार्पण के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही।
नीरजकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें