Popup Image
Advertisement

नियमों की उड़ती धज्जियां: चालान से बचने का जुगाड़, वाहनों से निकाल ली नंबर प्लेट

अनदेखी या लापरवाही… आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने लंबे समय से नहीं की कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले वाहन चालकों ने अब ई-चालान से बचने के लिए नया जुगाड़ अपनाया है। उन्होंने अपने वाहनों से नंबर प्लेट ही हटा दी है जिससे विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरे उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं, वहीं आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लंबे समय से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से नियमों की धज्जियां उडऩा बदस्तूर जारी है।

Advertisement

दरअसल, स्मार्ट सिटी कंपनी ने विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर 4 तरह के कैमरे, एनाउंसमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए थे। जिसका उद्देश्य रेड लाइट के दौरान नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाना था।

शुरुआत में बड़ी संख्या में नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के घर ई-चालान पहुंचे लेकिन अब इससे बचने का तरीका भी उन्होंने खोजा है। अब वाहनों से नंबर प्लेट ही निकाल दी है। ऐसे वाहन बेखौफ सडक़ों पर दौड़ रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का कार्रवाई नहीं करना भी है।

Advertisement

जेब्रा क्रॉसिंग के पास स्टॉप लाइन के पीछे रखें वाहन

चौराहे पर रेड लाइट होने पर वाहन को जेब्रा क्रॉसिंग के पास बनी स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा करना चाहिए लेकिन वाहन चालक अपने वाहन जेब्रा क्रॉसिंग के आगे तक ले आते हैं। जेब्रा क्रॉसिंग पैदल चलने वालों को सडक़ पार करने के लिए है। वहां वाहन खड़े हो जाने से वे सडक़ पार नहीं कर पाते। इसी तरह ग्रीन सिग्नल होने के पहले ही कई वाहन चालक वाहन निकालते हैं। इससे दुर्घटनाएं होती हैं।

ऐसे बनता है ई-चालान

विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों को स्मार्ट सिटी के सिंहस्थ मेला कार्यालय भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। वहां बैठे ट्रैफिक अधिकारी और कर्मचारी हर आने-जाने वाले वाहन की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान यदि कोई वाहन नियम तोड़ता है तो कैमरे फोटो लेकर भेजते हैं जिनके आधार पर ई-चालान तैयार होकर संबंधित के पास पहुंचता है।

Advertisement

इनका कहना

जिन लोगों ने अपने वाहनों से नंबर प्लेट निकाल ली है या उस पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाने की कोशिश की है या फिर 4 नंबर को 3 डिजिट कर लिया है, उन पर कार्रवाई कर वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके लिए आज से अभियान चलाया जाएगा। जिनकी गाड़ी पर नंबर नहीं होगा उनका रजिस्ट्र्रेशन कार्ड मंगवाकर मौके पर ही नंबर लिखवाया जाएंगे।-विक्रम सिंह कनपुरिया डीएसपी, यातायात

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें