Advertisement

फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री

अजय देवगन के सिंघम अवतार को फिर से पर्दे पर गरजता हुआ देखने के लिए उनके फैन्स बेताब हैं. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स और उड़ती कारों का संसार फिर से थियेटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Advertisement

ये धमाल दिखाई देगा दिवाली के मौके पर. जब अजय देवगन तीसरी बार अपने सिंघम अवतार में सिनेमा घरों में नजर आएंगे. इस फिल्म को ग्रैंड से भी ग्रैंड बनाने के लिए ढेर सारे सितारों का मजमा लगाया गया है. इसके बाद भी रोहित शेट्टी को चुलबुल पांडे की याद आ ही गई है. सुना है कि सिंघम के एक्शन में चुलबुल पांडे अपनी कॉमेडी और स्वेग का तड़का लगाने आ रहे हैं.

सलमान खान की एंट्री की खबर ने फिल्म के रिलीज के इंतजार को और मजेदार बना दिया है. उनके अलावा भी इस फिल्म में स्टार्स की कमी नहीं है. उनसे पहले ही अक्षय कुमार अपने सूर्यवंशी स्टाइल में और रणवीर सिंह अपने सिंबा स्टाइल में कैमियो करने वाले हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ पहले से ही फिल्म में हैं.

Advertisement

अजय देवगन के अपोजिट करीना कपूर दिखाई देने वाली हैं. जो उनके वाइफ के रोल में नजर आएंगी. उम्मीद की जा रही है कि इस स्टारी कॉकटेल से फिल्म का सुरूर कुछ ज्यादा ही बढ़ेगा और फैंस की भीड़ फिल्म थियेटर्स में टूट पड़ेगी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें