Advertisement

सलमान लाला ने नहीं उगले राज रिमांड पूरा, भैरवगढ़ जेल भेजा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कुख्यात बदमाश सलमान लाला का पुलिस को ८ फरवरी तक रिमांड मिला था। पुलिस को बहुत से राज उगलवाना था। ऐसा कुछ नहीं हुआ। रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे जेल भेज दिया गया है।सलमान को लेकर थांदला मेंं चर्चाओं का दौर चल रहा है। अभी तक पुलिस ने वहां से जो भी तथ्य जुटाए हैं वह किसी काम के नहीं निकले। सलमान के रिकॉर्ड में मकान नंबर तीस और वार्ड 13 का उल्लेख है, लेकिन यहां यह मकान नहीं निकला। वार्ड ११ में मकान नंबर तीस है, लेकिन यहां अशेक चौहान नामक व्यक्ति रहता है।

Advertisement

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब पासपोर्ट बनता है तब पुलिस की रिपोर्ट पेश करना पड़ती है। पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट उसके पक्ष में लिखी गई। दोनों गवाह पुलिस को नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि पुलिस एक बार पुन: सलमान को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय आवेदन प्रस्तुत करेगी। शाहररुख, मोहम्मद नवाज और रहमान को भी पुलिस को गिरफ्तार करना है। तीनों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि पुलिस ने सलमान को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। नागदा पुलिस ने उसे शहर में घुमाया भी था। वह सिर्फ उज्जैन, नागदा ही नहीं राजस्थान पुलिस के लिए भी सिरदर्द रहा है। वहां की पुलिस का रुख अभी पता नहीं चला है। सूत्रों का कहना है कि नागदा पुलिस उससे पूरी तरह पूछताछ कर ले उसके बाद राजस्थान पुलिस आगे बढ़ेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें