Advertisement

स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

मंदसौर : मंदसौर में स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुआ। स्कॉर्पियो में तीन दोस्त सवार थे। इन तीनों समेत पिकअप ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शामगढ थाना प्रभारी उदयलाल अलावा ने बताया- एक्सीडेंट बर्डिया पूना देवरी गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड आ रही स्कॉर्पियो MP14 ZL 9680 ने सामने से आ रहे लोडिंग पिकअप RJ17 GA 8600 को टक्कर मारी है।

स्कॉर्पियो में गरोठ तहसील के बमखेड़ी निवासी शंकर सिंह (25), गोविंद सिंह (25) और बालू सिंह (25) सवार थे। पिकअप राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला सूरजमल प्रजापत (37) चला रहा था। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप सवार संतोष कुमार पिता नंदलाल जैन घायल है।

Advertisement

स्कॉर्पियो सवार तीनों दोस्त किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे जबकि पिकअप चालक भवानी मंडी से मैथी दाना लेकर रतलाम जिले की जावरा मंडी जा रहा था। पुलिस ने शवों को शामगढ़ सरकारी हॉस्पिटल के मर्चुरी रूम में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इन्हें परिजन को सौंपा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review