Advertisement

महिला से मोबाइल लूटने वाला दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पति के साथ पैदल घर जा रही महिला के साथ की थी वारदात

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन खारा कुंआ पुलिस ने नमक मंडी क्षेत्र में महिला का मोबाइल लूटने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश कर रही हैं। गत दिनों सेठी नगर निवासी स्नेहलता पति अश्विन पहाड़िया जैन मंदिर दर्शन करने के लिए गई हुई थी और पति के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर बैठकर तीन बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले।

पुलिस ने इस मामले में नाजिर पिता नासिर निवासी हीरा मिल की चाल को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शाहरूख पिता शाकिर निवासी हीरा मिल की चाल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी गोपाल निवासी गोलामण्डी जमातखाना के समीप अभी फरार है।

Advertisement

कार क्षतिग्रस्त
उज्जैन। देवास रोड स्थित प्रेमनगर मंदिर के पास एक बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मुंजाखेड़ी निवासी नितिन पिता राजेश कुमावत की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें