पुलिस की चैकिंग देख भागा युवक घेराबंदी कर पकड़ा तो मिली गुप्ती

जीवाजीगंज और यातायात थाने की संयुक्त कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रिंग रोड स्थित आशुमाता मंदिर के समीप यातायात पुलिस का चैकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तो गुप्ती। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जीवाजीगंज थाने के आरक्षक शंकर और ब्रजभूषण के साथ भ्रमण करते हुए रविवार को रिंग रोड स्थित आशुमाता मंदिर के समीप पहुंचे। यहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा एएसआई रमेशचंद्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद्र व्यास एवं एनसीओ रमेशसिंह परिहार के नेतृत्व में वाहन का चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान वहां एक युवक पहुंजा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। यह देख पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम चेतन पिता मुकेश प्रजापति (१८) निवासी गली नंबर 1, ग्यारसी नगर बताया। जब पुलिस जवानों ने उसकी तलाशी ली तो कमर में छिपाकर रखी धारदार गुप्ती बरामद की गई। पूछने पर युवक संतोषनजर जवाब नहीं दे सका जिसके बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया गया।









