Advertisement

इंदौर में युवक की मौत से सनसनी, कमरे में मिला शव

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में शनिवार को 27 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के कमरे में मिला। मृतक की पहचान आयुष पिता उत्तम गोस्वामी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

Advertisement

कॉल का जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक ने देखा

खुड़ैल पुलिस के अनुसार आयुष मानसरोवर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार को जब उसने किसी का फोन नहीं उठाया तो परिचितों ने मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो आयुष मृत अवस्था में मिला।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद परिवार को भी सूचना दी गई।

Advertisement

युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुष के सागर में रहने वाली एक युवती के साथ संबंध थे। दोस्तों ने परिवार को बताया कि युवती इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग के लिए आई थी। इसके बाद आयुष भी इंदौर आने की जिद करने लगा और कुछ समय पहले यहां आकर रहने लगा।इंदौर में वह निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। पुलिस अब युवक की मौत से जुड़े घटनाक्रम और उसके संपर्क में रहे लोगों से जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।परिजनों के अनुसार आयुष चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें