Advertisement

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Advertisement

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर डिपार्टमेंट को 1 बजकर 33 मिनिट पर इस हादसे की जानकारी मिली. फायर डिपार्टमेंट की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं. 2 से 3 लोगों को मलबे से निकाला भी जा चुका है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में एक पीजी चल रहा था जिसकी वजह से मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने और लोगों को निकालने में जुटे हैं.

आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘ये बहुत दुखद घटना है. इससे ज्यादा दिल दहला देने वाली कोई बात नहीं हो सकती. स्टूडेंट्स अलग-अलग जगहों से इस बिल्डिंग में PGs में पढ़ने और रहने आते हैं, बिल्डिंग गिर गई है. हालांकि ये बताना मुश्किल है कि कितने स्टूडेंट्स हैं. चाहे वो पांच हों, दस हों, या बीस. लेकिन हमें पक्का पता है कि स्टूडेंट्स अंदर फंसे हुए हैं.’

Advertisement

सीएम रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘सत्य निकेतन, आरके पुरम में बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूं. DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं. सावधानी के तौर पर पास की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है.’मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें