Advertisement

शाही मस्जिद : प्रबंधक ने रखा पक्ष कहा नियमों का बराबरी से पालन हो

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कंठाल चौराहा- छत्रीचौक चौड़ीकरण के दायरे में 11 फीट तक आ रही शाही मस्जिद के संबंध में मौजूदा प्रबंधक अरशद हुसैन ने रविवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।

Advertisement

हुसैन ने कहा कि नगरनिगम द्वारा मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए दिया गया नोटिस अस्पष्ट एवं असंवैधानिक है। क्योंकि इसमें मार्ग चौड़ीकरण सड़क के मध्य से किए जाने का उल्लेख नहीं किया गया है। निगम ने मस्जिद के दस्तावेज तलब किए हैं, जबकि यह दस्तावेज पहले से ही निगम के रिकॉर्ड में हैं।

यह भी गड़बड़ी

Advertisement

निगम ने अपने नोटिस में यह नहीं दर्शायाा है कि मौजूदा समय में रोड की चौड़ाई कितनी है और सड़क के मध्य से कितनी जमीन दोनों तरफ ली जाएगी।

नगरपालिका निगम बनने से पहले से मस्जिद अपनी जगह कायम है।

Advertisement

नगरनिगम ने नोटिस के साथ किसी तरह का नक्शा नहीं लगाया है।

जब तक सड़क के मध्यभाग से जमीन की नपती नहीं की जाती, मस्जिद के भाग को नहीं तोड़ा जा सकता।

1975 में भी मस्जिद की भूमि सड़क निर्माण के लिए दी गई थी।

मौजूदा समय में सड़क का चौड़ीकरण करते हुए दूसरी तरफ स्थित संदल वाला बिल्डिंग की जमीन क्यों नहीं ली जा रही है?

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें