उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के बीच कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। श्रावण मास में उज्जैन में यात्रियों को अतिरिक्त दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन से संत हिरदाराम नगर(बैरागढ़) के बीच 26 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन 09311/09312 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसका किराया भी स्पेशल होगा।

पीआरओ खेमराज मीना ने बताया गाड़ी संख्या 09311 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल टे्रन उज्जैन से प्रतिदिन 14.05 बजे चलकर तराना रोड (14.15/14.17), मक्सी (14.53/14.55), बेरछा (15.15/15.17), कालीसिंध (15.30/15.32), अकोदिया (16.20/16.22), शुजालपुर (16.40/16.42), कालापीपल (17.00/17.02) एवं सीहोर (17.45/17.47 बजे) होते हुए 18.35 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09312 संत हिरदाराम नगर से रोज 21.35 बजे चलकर सीहोर (22.06/22.08), कालापीपल (22.34/22.36), शुजालपुर (22.49/22.51), अकोदिया (23.03/23.05), कालीसिंध (23.32/23.34), बेरछा (23.46/23.48), मक्सी (00.20/00.22), तराना रोड (00.31/00.33) होते हुए 1.35 बजे उज्जैन पहुंचेगी।







