सिंहस्थ: पुलिस विभाग में भी मीटिंग्स का दौर शुरू, एडीजी ने परखी तैयारी

श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान, आवाजाही और पार्किंग पर जोर
संवेदनशील स्थानों की होगी निगरानी, जनसुविधा जुटाने पर जोर
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रशासन के साथ अब पुलिस भी सिंहस्थ के फुल मोड पर है। पुलिस में भी अब विभागीय स्तर पर मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया है। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, स्नान और पार्किंग पर फोकस किया
जा रहा है।
रविवार को एडीजी राकेश गुप्ता ने एसपी प्रदीप शर्मा के साथ सिंहस्थ की तैयारियों पर लंबी मीटिंग की। पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में एएसपी मनस्वी शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खूब बात हुई। श्रद्धालुओं की संभावित संख्या के अनुसार प्लानिंग करने पर जोर दिया गया।
1. क्राउड मैनेजमेंट
सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में भीड़ वाले क्षेत्रों की पहचान, यहां क्राउड कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा के इंतजाम पर काम करने के निर्देश दिए गए।
2. आपातकालीन सेवाओं और जनसुविधा
आपातकालीन सेवा, जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, प्रायमरी हेल्थ सेंटर तक आने-जाने का प्रबंध ठीक रखने का कहा गया।
3. ट्रैफिक प्रबंधन- यह श्रद्धालु किस तरह से उज्जैन पहुंच रहे हैं। रेल, सड़क । इसे देखते हुए इन स्थानों पर पार्किंग, यहां से उनके मेला क्षेत्र तक आने-जाने का ट्रैफिक प्रबंधन करने पर बात हुई। इसमें मार्गों पर साइन बोर्ड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मैनेजमेंट का कहा गया। आकास्मिक हालात के लिए प्लान में ग्रीन कॉरिडोर बनाने पर भी जोर दिया गया।









