Popup Image
Advertisement

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, प्रताड़ना साबित हुई तो पति गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंवासा में रहने वाली 27 साल की महिला के चरित्र पर पति शंका करता था। 12 साल पुरानी शादी और दो बच्चे होने के बाद भी पति को पत्नी पर भरोसा नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होते थे। तंग आकर महिला ने पाटपाला स्थित घर में फंासी लगा ली। उसका शव देख पति भाग गया। अब जांच के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

दरअसल, मामला इसी साल 24 सितंबर का है। पाटपाला की रहने वाली कविता चंदेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के समय पति और बच्चे घर में थे। 27 साल की कविता की शादी देवास की दुर्गाकॉलोनी में रहने वाले शिवशंकर चंदेल से 2014 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

पहले दोनों देवास में रहते थे, फिर विवाद होने लगे तो कविता उज्जैन आकर रहने लगी। उज्जैन की मोरूखेड़ी की रहने वाली कविता पाटपाला में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती थी। यहां वह और पति दोनों दिहाड़ी करके परिवार चला रहे थे। यहां आने के बाद भी शिवशंकर पत्नी पर भरोसा नहीं कर पा रहा था। वह चरित्र पर शंका करता था। २४ सितंबर को भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ। यह इतना बढ़ा कि कविता ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह देखकर शिवशंकर घबरा गया और घर छोड़कर भाग गया। बच्चों ने पास में ही रहने वाले नाना को घटना की जानकारी दी।

Advertisement

एक महीने तक चली जांच, फिर प्रकरण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एक महीने में कविता के माता, पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के बयान लिए। सभी ने बताया कि चरित्रशंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। मामला हाथापाई तक चला जाता था। इस आधार पर पुलिस ने प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया। शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें