सर, विद्युत कंपनी ने ही कनेक्शन नहीं दिया..!

फव्वारे बंद समन्वय की कमी उजागर

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शिप्रा के घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए जब नदी के बंद फव्वारों को लेकर अधिकारियों ने बताया कि विद्युत कंपनी ने कनेक्शन नहीं दिया है।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह शनिवार को अचानक शिप्रा नदी किनारे रामघाट -नृसिंह घाट पहुंचे। नृसिंह घाट पर नदी में सौंदर्यीकरण और पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढऩे के लिए लगाए गए फव्वारों को बंद देख नगर निगम-पीएचई के अधिकारियों से इसे कारण पूछा तो बताया कि सर, विद्युत कंपनी द्वारा कनेक्शन नहीं देने से फव्वारों के पम्प बंद है। बताया जाता है कि कलेक्टर ने तत्काल विद्युत कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।
Advertisement









