Advertisement

युवक को सोते वक्त सांप ने डसा

उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित एक युवक को मंगलवार तडक़े घर में सांप ने डस लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत में सुधार है। मिली जानकारी के मुताबिक अंकपात मार्ग का रहने वाला प्रशांत पिता प्रेमदास बैरागी (३७) मंगलवार तडक़े ४ बजे घर में सो रहा था तभी उसके पैर में सांप ने डस लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। प्रशांत ने बताया कि वह पूजन-पाठ का काम करता है।

Advertisement

ट्रेन से गिरकर युवक के पैर के पंजे कटे
नागदा/उज्जैन। उज्जैन से ट्रेन से नागदा जा रहा एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में उसके पैर के पंजे कट गए। घायल हालत में उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने बताया कि नागदा का रहने वाला करण पिता भगवान उज्जैन से नागदा लौट रहा था। वह एक होटल में काम करता है। वह ट्रेन से नागदा जा रहा था। इसी बीच नागदा से 15 किलोमीटर पूर्व वह चलती ट्रेन से गिर गया। वह दरवाजे पर खड़ा था। लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और पुलिस को सूचना दी। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने बताया कि युवक के पैर के पंजे कट गए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें