Advertisement

यूनिक अंदाज ट्रैफिक संभालेंगी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

अक्षर विश्व से विशेष बातचीत में कहा- सिंहस्थ के लिए प्लान तैयार, जल्द एडीजी और एसपी से मिलकर साझा करूंगी

Advertisement

विशाल जूनवाल.  उज्जैन। अपनी यूनिक स्टाइल से ट्रैफिक मैनेजमेंट कर रातोंरात सोशल मीडिया सन्सेशन बनने वाली डांसिंग गर्ल जल्द ही उज्जैन की सड़कों पर नजर आएंगी। वह ना केवल ट्रैफिक मैनेज करेंगी बल्कि लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। मंगलवार को उन्होंने अक्षर विश्व से विशेष बातचीत की जिसमें उन्होंने उज्जैन की यातायात व्यवस्था के साथ सिंहस्थ के दौरान ट्रैफिक मैनेज करने पर चर्चा की। इस संबंध में जल्द ही वह एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा से मिलकर उनसे प्लान साझा कर ट्रैफिक मैनेजमेंट की अनुमति लेंगी।

मूलत: बीना की रहने वाली शुभी जैन ने बताया कि वह 2017 में पढ़ाई के लिए इंदौर आई थीं। नवंबर 2019 एडीजीपी रहे वरुण कपूर के डायरेक्शन में ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग कॉलेजेस में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कैंपेन चलाकर स्टूडेंट्स को यातायात प्रबंधन मित्र के लिए चुन रहे थे। मुझे इसकी जानकारी लगी और फिर मैं भी इस अभियान से जुड़ गई। पहले दिन यातायात कैसे कंट्रोल होता है, इसकी जानकारी ली फिर जुट गई सेवा के इस कार्य में। लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का इशारा करते-करते यह यूनिक स्टाइल बन गया जिसके चलते मुझे इतनी प्रसिद्धि मिली। 20 दिन की उस इंटर्नशिप के बाद मैंने मुड़कर नहीं देखा। शुभी की पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने सिम्बायसिस (पुणे) से एमबीए किया है। पिता अनिल कुमार जैन का गेम प्लांट है, जबकि मां नीलू जैन हाउस वाइफ हैं। बड़ी बहन सीए हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वर्तमान में भोपाल में हैं, जबकि भाई पिता के साथ बिजनेस संभालता है।

Advertisement

पुलिस में भर्ती होने का सपना था
शुभी बताती हैं कि वह एथलेटिक्स में नेशनल प्लेयर रही हैं और सब टीवी पर आने वाले चंद्रमुखी चौटाला सीरियल में कविता कौशिक (चंद्रमुखी) के किरदार को देखकर इतनी प्रभावित हुईं कि पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा लेकिन फैमिली इसके लिए तैयार नहीं थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद माटीवाला प्रालि से कंपनी खोली जिससे इंडोर प्लांट (पौधे) सेल किए। इंदौर में 98.4 एफएम में हाय इंदौर कार्यक्रम से लोगों को ट्रैफिक के प्रति अवेयर किया। इसके अलावा भी कई प्लेटफॉर्म से जुड़ी और जनता को जागरूक किया। दिल में इंदौर इतना बस चुका था कि वर्ष 2022 में इंदौर में रहने वाली आईटी कंपनी से जुड़े आयुष से उनकी शादी हुई।

लोगों की मुस्कान का कारण बनना है : शुभी जैन ने बताया कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना उनका मकसद है। वह 26 जनवरी से अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत करने जा रही हैं। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनके 2.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने उज्जैन की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की है। सिंहस्थ के लिए भी उनके पास यातायात को लेकर प्लान है जिसके लिए वह शीघ्र एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा से मिलकर शेयर करेंगी और ट्रैफिक की दिशा में काम करने के लिए अनुमति मांगेंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें