बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-वलसाड एवं उधना-जयनगर-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। छठ पर्व और अन्य त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के भीड़ के दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-वलसाड, उधना-जयनगर एवं जयनगर-उज्जैन के मध्य एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन का चलाया जा रहा है। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होकर चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को 6.35 बजे उज्जैन तथा 9.20 बजे रतलाम पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उधना, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलिलाबाद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसी तरह जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
इसका दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, सवाई माधोपुरी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, सूरत एवं बोरीवली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया। इसके अलावा हिसार से पुणे के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई है।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारु, चिड़ावा, झुन्झुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, कर्जत एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव दिया है।








