Advertisement

रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव शुरू बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े…

जगह-जगह कंटीले तार लगाए, 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई

Advertisement

रांची, एजेंसी। झारखंड के रांची में पीएससी, एसएससी में धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ गए हैं। इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया। देर रात से ही 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हो गए थे।

सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। विधानसभा के मेन गेट पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और 2 किमी के दायरे में वाटर कैनन तैनात हैं।

Advertisement

छात्रों पर विवादित बयान देने वाला केरलम का यूट्यूबर गिरफ्तार
कोच्चि। केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है।

सीजेआई को यूनिवर्सिटी इवेंट में चीफ गेस्ट बनाने का विरोध
हैदराबाद। हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के करीब 450 स्टूडेंट्स ने 2026 दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध किया है। छात्रों ने नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान हुए घटनाक्रमों को लेकर यह आपत्ति जताई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें