ट्रक के अचानक लगाए ब्रेक पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत

बहन को छोडऩे वापस जा रहे थे, मोहनपुरा ब्रिज पर हादसा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बहन को ससुराल छोडक़र वापस घर लौट रहा बाइक सवार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर उसमें घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम अंतरसिंह पिता लालसिंह चौधरी (35) निवासी दाऊदखेड़ी है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बहन आशुबाई को मायके से उसके चककमेड़ स्थित ससुराल छोडऩे गया था। वहां से वापस लौटते वक्त रात करीब 8.30 बजे अंतरसिंह बारिश होने के कारण ट्रक के पीछे-पीछे चल रहा था। मोहनपुरा ब्रिज पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे अंतरसिंह उसमें घुस गए। हादसे के बाद मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। तत्काल उन्हें चरक अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ेमृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।









