खदान में गिरा सुपरवाइजर इलाज के दौरान हो गई मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, साथी भी घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निनौरा में खान डायवर्शन के काम के दौरान शुक्रवार को सुपरवाइजर और उसका साथी खदान में गिरकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात को इलाज के दौरान सुपरवाइजर की मौत हो गई। शनिवार सुबह नानाखेड़ा पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम याकूब पिता रफीक कुरैशी (41) निवासी बेगमबाग कॉलोनी है।
परिजनों ने बताया कि वह निनौरा में चल रहे खान डायवर्शन के काम में सुपरवाइजर का काम करता था। शुक्रवार दोपहर याकूब और उनका साथी कमल चौधरी निवासी दिल्ली खदान में गिरकर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां रात में इलाज के दौरान याकूब कुरैशी की मौत हो गई। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पोकलेन की गलती से हादसे का आरोप
मृतक के जीजा जाबिर ने आरोप लगाया कि खान डायवर्शन के काम में इस्तेमाल की जा रही पोकलेन की गलती की वजह से हादसा हुआ।









