Advertisement

T20 World Cup 2024 के लिए New Zealand टीम के एलान

न्यूजीलैंड ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अनुभवी केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अंगूठे की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल 2024 से बाहर होने वाले डेवोन कॉन्वे की टीम में वापसी हुई है।

Advertisement

यह बतौर खिलाड़ी विलियम्सन का छठा टी20 विश्व कप और बतौर कप्तान चौथा टी20 विश्व कप टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जून के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले टी20 टूर्नामेंट के दौरान टीमों के बीच अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है।

न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम

Advertisement

केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें