Popup Image
Advertisement

अर्णव के असर से शहर में बूंदाबांदी, दिन में गिरेगा पारा और रात में बढ़ेगा तापमा

बादलों के कारण चांद के देरी से हुए दीदार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तूफान अर्णव का असर शुक्रवार को भी शहर पर दिखाई दिया। गुरुवार रात से छाए बादल सुबह और गहरे हो गए। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के जानकारा के मुताबिक दिन का तापमान गिरेगा और रात के पारे में उछाल रहेगा। फिलहाल ठंड सुबह और शाम के समय ही रहेगी।

अर्णव के असर से गुरुवार दोपहर से छाए बादलों ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को खासा परेशान किया। बादलों की वजह से चांद को देखने में काफी परेशानी आई और रात 8.33 बजे उदय होने वाले चंद्र देव रात करीब 10.35 मिनट पर दिखाई दिए। इस वजह से महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत भी देरी से खोला। हालांकि कई महिलाओं ने अन्य राज्यों-शहरों में रहने वाले रिश्तेदारों से वीडियो कॉलिंग कर वह उदय हुए चंद्रदेव के दर्शन किए और व्रत खोलने की प्रक्रिया पूरी की।

Advertisement

शुक्रवार को भी बादलों की आमद रही। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि यह इतनी ज्यादा नहीं थी कि कोई असर डाल सके।

चार दिन में कुछ यूं रहा तापमान का हाल

Advertisement

वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि तूफान अर्णव के कारण बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी हो रही है। इस वजह से दिन के तापमान में कमी आएगी, जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। यह स्थिति शनिवार तक रह सकती है। फिलहाल शहर में ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

 

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
26 अक्टूबर 17.8 35.0
27 अक्टूबर 17.5 33.0
28 अक्टूबर 16.6 31.0
29 अक्टूबर 21.0 30.8
30 अक्टूबर 20.8 —

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें