Advertisement

90 लाख की ठगी कर वीडी मार्केट की तनुजा गोयल और परिजन को पुलिस पकडऩे में नाकाम

पिछले साल भी एक दर्जन महिलाओं से ठगी की थी तनुजा ने, ससुर को मिली जमानत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में रहने वाली तनुजा गोयल पूरे परिवार के साथ गायब है। एक महिला को लाखों रुपयों की चपत लगाने के बाद से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। अलबत्ता उसके ससुर को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसे जमानत मिल गई है। तनुजा के खिलाफ अगस्त 2024 में भी ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस प्रकरण में उसे जेल हुई थी। वह जमानत पर बाहर आ गई, लेकिन लालच ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह बाहर आकर एक बार फिर नया ग्राहक फांस कर ठगी करने लगी। इस बार उसका परिवार भी आरोपी बना।

घर पर किटी पार्टी आयोजित कर महिलाओं को प्रापर्टी में मुनाफे का लालच देकर करोंड़ों रुपए की ठगी करने वाली तनुजा गोयल, पति राजीव, देवर रवि, देवरानी स्वीटी और महिला साथी नंदिनी जोशी के साथ फरार हो गई। कोतवाली पुलिस ने उसके ससुर को दो दिन पहले पकड़ा था। जिसे कोर्ट में पेश किया है यहां से उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु तोमर के अनुसार बाफना पार्क के पास गायत्री नगर में रहने वाली ममता पति सौभाग्य जैन की शिकायत पर तनुजा गोयल, उसके पति राजीव गोयल, देवर रवि और देवरानी स्वीटी गोयल सहित ससुर कृष्णा गोयल और पीडि़ता ममता को तनुजा से मिलवाने वाली नंदिनी जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया था। तनुजा गोयल के ससुर कृष्णा गोयल को पुलिस ने दो दिन पहले घर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ और बयान के बाद उन्हें कोर्ट पेश किया जहां से जमानत पर छोड़ा है, जबकि तनुजा सहित अन्य की तलाश जारी है। पांचों आरोपी फरार हैं।

करोड़ों की धोखाधड़ी में दो एफआईआर

Advertisement

तनुजा के खिलाफ धोखाधड़ी की यह दूसरी एफआइआर है। इसके 8 माह पहले आधा दर्जन महिलाओं की शिकायत पर तनुजा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज किया था। यह एफआइआर पुलिस ने पूनम जैन, निशा, पिंकी, रजनी की शिकायत पर 2.35 करोड़ की धोखाधड़ी में केस दर्ज किया था। पीडि़त महिलाओं ने बताया था कि आरोपी तनूजा गोयल ने सभी से दोस्ती की और किटी पार्टी पर बुलाकर प्रापर्टी में मौटे मुनाफे का लालच दिया था।

इस लालच में फंस कर कुछ महिलाओं ने पर्सनल लोन लेकर तो कुछ ने अपने जेवर गिरवी रख रुपए दिए थे। तनूजा शुरुआती दौर में बीच बीच में रुपए देती रही। परंतु जब उसने सभी से मोटी रकम ले ली तो रुपए देना बंद कर दिए। महिलाओं ने रुपए मांगे तो उसने इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तनुजा को िजेल भेजा था, परंतु उसे जमानत मिल गई। इसी बीच 4 मई को तनूजा सहित उसके परिवार वाले और साथी नंदिनी जोशी के खिलाफ ममता जैन ने 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। ममता जैन ने बताया कि नंदिनी जोशी ने उनसे रुपए लेना शुरू किए थे बाद में तनूजा से दोस्ती करवाई और 90 लाख रुपए ले लिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें