Team India ने West Indies को 7 विकटों से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

दूसरे टी20 में हार के बाद भारत के लिए इस मैच में वापसी करना बैहद जरूरी था। यह मैच हारने पर टीम इंडिया सीरीज में पीछे हो सकती थी। वहीं, जीत के बाद भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बाकी दो में से सिर्फ एक मुकाबला जीतना है।
तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े।
दूसरा विकेट 107 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और कैरिबियाई टीम को 164 रन पर रोक दिया।
पिच में बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था, लेकिन भारत ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। अब मैच टीम इंडिया के लिए आसान हो गया था और 19वें ओवर की आखिरी गेंद में चौका लगाकर पंत ने भारत को जीत दिला दी।









