ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान,गिल को मिली वनडे टीम की कमान

रोहित शर्मा से भारत की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
भारत की वनडे और टी-20 टीम
वनडे : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
टी-20 : सूर्यकुमार (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।









