Popup Image
Advertisement

राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और बापू के सत्य एवं अहिंसा के संदेश को याद किया।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर राजघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति ने शामिल होकर बापू को याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने बापू को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

दिल्ली के उपराज्यपाल तारणजीत सिंह संधू भी गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट स्थित गांधी समाधि में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “संपूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में एक आदर्श था। उनके स्वदेशी, स्वराज के विचार सदियों को प्रेरित करते रहेंगे। गांधी जयंती के अवसर पर बापू को कोटि-कोटि नमन।”

लाल बहादुर शास्त्री को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शास्त्री जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें