Popup Image
Advertisement

राधिका की ज्वेलरी के आगे फीकी पड़ी 18K गोल्ड घड़ी

एमराल्ड नेकलेस और बिर्किन की कीमत करोड़ों में

Advertisement

मुंबई में 6 सितंबर को मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पार्टी आयोजित की गई। इस स्टार-स्टडेड समारोह में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। अनंत अंबानी की पत्नी और अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी पार्टी में नजर आईं। उनके साथ नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता भी मौजूद थीं।

इस दौरान राधिका मर्चेंट ने बेहद खूबसूरत एमराल्ड और डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। उनका पूरा लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

राधिका की ज्वेलरी की कीमत 5 मिलियन डॉलर

9 सितंबर को जूलिया चाफे ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर राधिका की ज्वेलरी और एक्सेसरीज के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, राधिका की घड़ी की कीमत करीब 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16-17 करोड़ रुपये है। वहीं, डायमंड से जड़ी उनकी बिर्किन बैग की कीमत करीब 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 25 करोड़ रुपये बताई गई।

Advertisement

जूलिया ने कहा कि जब किसी की 2 मिलियन डॉलर की घड़ी और 3 मिलियन डॉलर की डायमंड बिर्किन उसके लुक की सबसे कम कीमत वाली चीजें हों, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी ज्वेलरी कितनी खास होगी।

विशाल पेंडेंट ने खींचा ध्यान

राधिका ने इस मौके पर एंब्रॉयडरी वाली जैकेट-स्टाइल टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड वॉच और बिर्किन बैग से पूरा किया। हालांकि, जूलिया के मुताबिक उनकी सबसे खास एक्सेसरीज घड़ी और बैग नहीं, बल्कि उनकी ज्वेलरी थी।

उन्होंने राधिका के बड़े इमराल्ड नेकपीस और ईयररिंग्स की भी तारीफ की। विशाल पेंडेंट को देखकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने भारी रत्नों को संभालने के लिए राधिका की गर्दन और कानों में बॉडीबिल्डर जैसी ताकत होनी चाहिए।

उनकी ज्वेलरी में एक बड़ा पारंपरिक एमराल्ड रिंग और झूमर जैसी डिजाइन वाले ईयररिंग्स शामिल थे। पेंडेंट में जॉर्जियन स्टाइल में सेट किया गया एक बड़ा डायमंड भी लगा था। जूलिया के अनुसार, ज्वेलरी में पारंपरिक डिजाइन के साथ बेहद खास और कीमती रत्नों का शानदार मेल देखने को मिला।

फ्लोरल मोटिफ वाली जैकेट-स्कर्ट

राधिका का जैकेट और स्कर्ट वाला आउटफिट फ्लोरल मोटिफ से सजा हुआ था, जो भारतीय कारीगरी का मॉडर्न रूप नजर आया। जैकेट में स्कूप नेकलाइन, पैडेड शोल्डर, फुल लेंथ स्लीव्स, स्ट्रक्चर्ड पेप्लम डिजाइन और क्रॉप्ड हेम था। वहीं, स्कर्ट पेंसिल फिट और मिडी लेंथ में थी।

2 मिलियन डॉलर की Patek Philippe घड़ी

राधिका ने जो घड़ी पहनी थी, वह Patek Philippe Twenty-4 Haute Joaillerie है। इसमें 18K व्हाइट गोल्ड का आयताकार और हल्का कर्व्ड केस दिया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 24 मिमी और लंबाई 27.8 मिमी है।

घड़ी के डायल पर डायमंड और एमराल्ड की पूरी तरह जड़ाई की गई है।

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप से पूरा किया लुक

राधिका ने अपने लुक के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप रखा। इसमें विंग्ड आईलाइनर, शेप्ड आइब्रो, मस्कारा, ग्लॉसी पिंक लिप शेड, ब्लश, हाईलाइटर और सॉफ्ट कंटूरिंग शामिल थी। बालों को उन्होंने हाफ-अप हेयरस्टाइल में रखा, जिससे उनका एथनिक-इंस्पायर्ड लुक और भी आकर्षक नजर आया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें