Popup Image
Advertisement

गुड्डू की हत्या में पकड़ाए आरोपी को जेल से लाकर प्राणघातक हमले में ली गिरफ्तारी

अक्षरविश्व न्यूजLउज्जैन। गुड्डू कलीम की हत्या के कुछ दिन पहले बदमाशों द्वारा उन पर फायरिंग कर प्राणघातक हमला किया गया था। जिसमें शामिल बदमाश की नीलगंगा पुलिस ने जेल से लाकर गिरफ्तारी ली है।

Advertisement

गुड्डू कलीम की प्रापर्टी विवाद में उसके बेटे, पत्नी ने घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में नीलगंगा पुलिस ने जांच के बाद कलीम की पत्नी, बेटों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा था। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि कलीम की हत्या के कुछ दिन पहले उन पर बदमाशों ने फायरिंग कर प्राणघातक हमला किया था।

उस मामले में कलीम का बेटा दानिश, पत्नी, नासिर शेख पिता जावेद शेख निवासी वजीर पार्क कालोनी सहित पांच आरोपी थे। नासिर शेख को कलीम की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसकी प्राणघातक हमले में गिरफ्तारी बाकि थी। शनिवार को नासिर को जेल से एक दिन की रिमांड पर लाकर पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तारी ली है।

Advertisement

प्राणघातक हमले का आरोपी चार माह बाद पकड़ाया

उज्जैन। चार माह पहले निजातपुरा से गुजर रहे एक व्यक्ति पर 4 बदमाशों ने लोहे की रॉड, सब्बल से प्राणघातक हमला किया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि इसी मामले में फरार एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया देवासरोड़ स्थित नवकार पेराडाइज में रहने वाले अनिल सिंदल पर 4 सितम्बर 24 को निजातपुरा कृष्णकुंज के सामने से गुजरने के दौरान अजय, सतीश व दो अन्य ने सब्बल, रॉड से प्राणघातक हमला किया था। अनिल सिंदल को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में फरार अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें