Advertisement

महाकाल मंदिर के गार्ड की लाश मिली

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षा गार्ड की भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में मिली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। मृतक का नाम मुकेश पिता प्रेम तिवारी बताया जा रहा है।वह पांड्याखेड़ी का रहने वाला है और महाकाल मंदिर में नाइट शिफ्ट में सुरक्षा गार्ड का काम करता था।

Advertisement

क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस यह जांच कर रही है वह अपने घर से इतनी दूर क्या करने आया था। पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम की जांच से खुलासा होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

युवती को जहरीले कीड़े ने काटा

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सफाई के दौरान १९ वर्षीय युवती को जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद दादी उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंची। दादी रशीदा बी ने बताया कि उनकी पोती सानिया बी पिता मो. इरशाद घर पर सफाई कर रही थी तभी पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। थोड़ी देर बाद तबीयत बिगड़ी तो वह उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। दादी का कहना है कि सानिया बी के माता-पिता इंदौर में रहते हैं और वह मेरे पास रहती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें