Popup Image
Advertisement

बाइक से आगर जा रहे दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, पति का पैर टूटा, पत्नी को मामूली चोट

उज्जैन। रिश्तेदारों से मिलकर बाइक से आगर स्थित घर लौट रहे दंपत्ति को जैथल टेक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें पति का पैर फ्रैक्चर हो गया तो पत्नी को मामूली चोट लगी। घायल का नाम रईस पिता सलीम खान निवासी आगर है। वह पत्नी रानी बी के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर उज्जैन से रविवार शाम वापस घर जा रहा था तभी जैथल टेक पर उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में रईस का पैर फ्रैक्चर हो गया और रानी बी को मामूली चोट लगी है।

Advertisement

घर जा रहे युवक को कार ने ठोंका

इसी तरह एक अन्य घटना में इंदौर रोड स्थित ग्राम सिकंदरी के रहने वाले लाखन पिता कचरूलाल डाबी कार की टक्कर से घायल हो गया। लाखन ने बताया कि वह लालपुर स्थित डेयरी फॉर्म पर काम करता है और रविवार रात काम खत्म होने के बाद घर जा रहा था। रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच नागझिरी थाने के सामने बायपास पर कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसके हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई है। फिलहाल वह चरक अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
उज्जैन। मकान की छत पर सरियों की सेटिंग का काम कर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ग्राम सोडंग़ में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई उसे तलाशने निकला तब पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उसे चरक अस्पताल लाया गया।

पानबिहार के पास ग्राम कागदी कराडिय़ा में रहने वाले 28 वर्षीय घायल का नाम सोहन पिता रामसिंह चौधरी है। उसके भाई अर्जुन चौधरी ने बताया कि सोहन मकान की छत पर सरियों की सेटिंग का काम करता है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। रात 12 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो मैं उसे खोजने निकला तो वह घायल पड़ा मिला जिसके बार उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें