घायल का कुत्ते खा गए हाथ

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नशे में धुत्त घायल युवक को कुत्तों ने नोंच डाला। हालत यह थी कि युवक के हाथ का मांस कुत्ते खा गए और हड्डी तक बाहर निकल आई।
युवक को परिजन चरक अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर किया गया। सलीम पिता फरीद पठान 40 वर्ष निवासी गांधी नगर को उसके जीजा, भानजा अमान निवासी अमरपुरा गंभीर घायल हालत में अस्पताल लेकर आए थे। सलीम का एक हाथ कटा हुआ था और हड्डी बाहर निकल गई थी।
उसकी मां मुन्नी बी ने बताया कि रात में सलीम दोस्तों के साथ गया था। वह सुबह करीब 6.30 बजे घायल हालत में अमरपुरा में बहन के घर गया जहां से उसके जीजा व भांजा अस्पताल लेकर आए। सलीम ने परिजनों को बताया कि दोस्तों ने मारपीट की। नशे की हालत में घायल होने पर वह सड़क पर पड़ा था। घाव से खून निकलने के कारण कुत्तों ने हाथकाट लिया। अस्पताल कर्मचारियों ने खाराकुआं थाने में इसकी सूचना दी।









