नए विक्रम संवत से पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 29 को

उज्जैन। साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च को होगा। यह खंड सूर्यग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका कोई असर भी मान्य नहीं होगा, लेकिन संयोग यह बन रहा है कि जिस दिन (29 मार्च) यह ग्रहण लगेगा उस दिन भारत में विक्रम संवत 2081 का आखिरी दिन अमावस्या का होगा।

Advertisement
अगले दिन यानी 30 मार्च से चैत्र प्रतिपदा के साथ नया संवत्सर आरंभ होगा। विक्रम संवत् 2082 आरंभ होगा, जिसे सिद्धार्थी संवत नाम दिया गया है। इस संवत के राजा सूर्य होंगे। ग्रहण दोपहर 2:21 बजे शुरू होकर शाम 6:14 बजे तक रहेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि सूर्य का केवल एक भाग चंद्रमा द्वारा ढंका होगा। यह ग्रहण यूरोप, उत्तरी अमेरिका और कुछ अफ्रीकी क्षेत्रों में दिखाई देगा।
Advertisement









