Advertisement

किशोरी घर छोडक़र प्रेमी के पास आई, वह उसे थाने छोड़ आया

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी प्रेम प्रसंग में घर छोडक़र प्रेमी के घर आ गई तो प्रेमी उसे थाने छोड़ आया। उधर किशोरी के परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंथ पिपलई में रहने वाली किशोरी का मोहल्ले के युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी 20 दिसंबर को घर पर बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। दो दिन पहले पंथपिपलई निवासी 18 वर्षीय गौरव पिता राकेश श्रीवास्तव किशोरी को थाने छोड़ गया।

पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए जिसमें किशोरी ने कहा कि मैं गौरव से शादी करना चाहती हूं। उसी के साथ रहना है। माता पिता के घर नहीं जाना। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा और गौरव को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि किशोरी स्वयं थाने आई थी। उसे समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गौरव का मेडिकल कराया गया है जिसके बाद केस में दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ सकती हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें