Advertisement

कॉलेज जाने का बोलकर निकली युवती परिचित युवक के साथ इंदौर घूमने गई

पुलिस ढूंढ रही थी, पता चला तो देवासगेट थाने पहुंचे, परिजनों के सुपुर्द किया

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से कॉलेज जाने का बोलकर निकली लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत की।

एएसआई रामचंद्र धानक ने बताया कि 24 दिसंबर को फरियादी ने सूचना दी कि 23 दिसंबर को दोपहर करीब १२ बजे बीए सेकंड ईयर में पढऩे वाली उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली जो शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने अपने आसपास, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश किया और मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और युवती के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की। इसके अलावा संभावित स्थल पर तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद आसपास के थानों से जानकारी साझा की गई। युवती को जब पता चला कि पुलिस उसे तलाश रही है तो वह शुक्रवार को खुद ही देवासगेट थाने पहुंच गई।

Advertisement

विवेचना जारी
एएसआई धाकड़ ने बताया कि पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने परिचित युवक के साथ इंदौर घूमने चली गई थी। विवेचना कार्य पूरा होने के बाद युवती के पिता को थाने बुलाकर बेटी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें