Advertisement

किशोरी से तीन साल तक चला प्रेम प्रसंग

गर्भवती हुई तो परिजन को पता चला, उपचार के दौरान गर्भपात

Advertisement

उज्जैन। अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी का इंदौर के युवक से प्रेम प्रसंग हुआ। 6 माह पहले दोनों रिलेशन में आए। किशोरी गर्भवती हो गई। तबीयत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए जहां गर्भपात हो गया। चिमनगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का 3 वर्ष पहले पालिया इंदौर निवासी सचिन पिता दुर्गाप्रसाद मीणा से परिचय हुआ जो प्रेम प्रसंग में बदल गया। करीब 6 माह पहले उनके रिलेशन हुए जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।

Advertisement

दो दिन पहले घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन अस्पताल ले गए जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है। उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। पूछताछ में किशोरी ने परिजन को सचिन संग प्रेम प्रसंग की कहानी बताई। उपचार के बाद किशोरी को लेकर परिजन चिमनगंज थाने पहुंचे जहां किशोरी ने पुलिस को बताया कि सचिन से उज्जैन में ही मुलाकात हुई थी। वह शादी करने की बात कह रहा था। पुलिस ने सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें