Advertisement

सब्जियों पर छिडक़ रहे थे दवाई, तबीयत बिगड़ी तो इलाज के दौरान तोड़ा दम

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम निकेवड़ी में खेत में सब्जियों पर दवाई छिडक़ रहा शख्स उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे लेकर तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतक का नाम जितेंद्र पिता रायसिंह राठौड़ (४५) निवासी ग्राम निकेवड़ी (नरवर) है। उनके पुत्र रोहित राठौड़ ने बताया कि पिता गांव में ही रहने वाले महेश सिंधी के खेत पर मंगलवार को गिलकी और भिंडी पर दवाई छिडक़ रहे थे।

काम खत्म कर शाम को ६ बजे वह घर पहुंचे। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, बुधवार सुबह ६ बजे तक हालत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद सुबह ७ बजे परिजन उसे लेकर उज्जैन पहुंचे और तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान रात करीब ९.३० बजे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह नीलगंगा पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि संभवत: दवाई की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें