Advertisement

बदमाशों ने रुपए लूटकर मजदूर को रेल पटरी पर फेंका, पैर कटा

उज्जैन। जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे मक्सी रोड पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां तीन-चार बदमाशों ने एक मजदूर को पकडक़र उससे रुपए लूट लिए और मारपीट कर उसे पटरी पर फेंक दिया। इसी बीच ट्रेन आ गई और उसका पैर कट गया।घटना बुधवार रात करीब ७ बजे के बाद की है। घटना के बाद चरक अस्पताल में इलाज करा रहे लखन पिता मांगीलाल चौहान (33) ने बताया कि वो पल्दुना का रहने वाला है और उज्जैन में ढांचा भवन में निर्माण मजदूर का काम करता हैं। देवासगेट स्थित सराय में वो अस्थायी रूप से रहता है।

Advertisement

बुधवार रात को वो खाना लेकर सराय की ओर लौट रहा था तभी जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे उसे तीन-चार बदमाशों ने पकड़ा और उसके रुपए छीनने लगे। बचने के लिए वो भागा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जेब मेें रखे मजदूरी के रुपए लूटकर उसे पटरियों पर पटक कर भाग गए। इसी बीच ट्रेन आ गई और उसका बांया पैर ट्रेन की चपेट में आकर अलग हो गया। लोगों की नजर जब घटना पर पड़ी तो उसे तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। जीआरपी पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें