Advertisement

कीमती सामान साथ ले गए थे, सूने घर में घुसे बदमाश खाली हाथ लौटे

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित गिरीराज रतन कॉलोनी के सूने मकान का ताला तोडक़र बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। घर मालिक कीमती सामान और नकदी अपने साथ ले गए थे, इस कारण चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।पुलिस ने बताया गिरीराज रतन के रहने वाले महेश प्रसाद मिश्रा 8 दिन से गुना के समीप महूगंज अपने पैतृक निवास पर गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना पड़ा था और गेट पर ताला लगा हुआ था।

Advertisement

इसका फायदा उठाकर मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश गेट का ताला तोडक़र उनके घर में घुस गए।हालांकि बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह जब पड़ोसियों ने मिश्रा के मकान का ताला टूटा देखा तो उन्हें फोन लगाकर सूचित किया। महेश प्रसाद की पत्नी चरक अस्पताल में नर्स हैं। वे महूंगंज जाते समय अपने कीमती जेवरात और नकदी साथ ले गए थे। इस वजह से बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें