Advertisement

सलमान खान को धमकी देने वाले को किया अरेस्ट

अक्षरविश्व न्यूज:मुंबई। सलमान खान को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की डिमांड करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सअप कॉल करके फिरौती मांगी थी।

Advertisement

उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। लेकिन इसी बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला।

पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकडऩे के लिए एक टीम भेजी। टीम ने आरोपी को जमेशदपुर से दबोच लिया। शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें