Advertisement

Salman Khan को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आजम मोहम्मद मुस्तफा (56 साल) के रूप में हुई।न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मुंबई के बांद्रा का ही रहने वाला है।

 

Advertisement

आजम ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा था कि जिसमें कहा गया था कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले खिलाफ जांच शुरू कर दी थी।

5 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

Advertisement

तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें