Popup Image
Advertisement

THE Ranking 2027: ऑक्सफोर्ड लगातार 11वीं बार नंबर-1, जानें टॉप-10 यूनिवर्सिटीज

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की नई रैंकिंग जारी हो गई है। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की World University Rankings 2027 में ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लगातार 11वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, दूसरे नंबर पर मौजूद अमेरिका की MIT से उसका अंतर सिर्फ 0.1 अंक का है। इस बार भी टॉप-10 में अमेरिका और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज का दबदबा रहा। टॉप-10 में अमेरिका की 7 और ब्रिटेन की 3 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। वहीं एशिया की कोई यूनिवर्सिटी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाई।

Advertisement

दुनिया की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज

रैंक यूनिवर्सिटी देश
1 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ब्रिटेन
2 मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) अमेरिका
3 प्रिंसटन यूनिवर्सिटी अमेरिका
4 स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
5 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ब्रिटेन
6 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
7 कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका
8 इंपीरियल कॉलेज लंदन ब्रिटेन
9 यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले अमेरिका
10 येल यूनिवर्सिटी अमेरिका

THE के मुताबिक ऑक्सफोर्ड ने रिसर्च प्रोडक्टिविटी, इंटरनेशनल को-ऑथरशिप और डॉक्टरेट-स्टाफ रेश्यो जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर MIT का स्टूडेंट-स्टाफ रेश्यो, साइटेशन इम्पैक्ट और रिसर्च स्ट्रेंथ बेहतर रहा। इसके बावजूद कुल स्कोर में ऑक्सफोर्ड सिर्फ 0.1 अंक से आगे रहा।

Advertisement

एशिया की स्थिति भी मजबूत

टॉप-10 में भले ही कोई एशियाई यूनिवर्सिटी नहीं है, लेकिन एशिया की यूनिवर्सिटीज ने रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है। चीन की Tsinghua University 11वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं Peking University 13वें और National University of Singapore (NUS) 15वें स्थान पर है। THE के अनुसार पहली बार तीन एशियाई यूनिवर्सिटीज टॉप-15 में शामिल हुई हैं।

Advertisement

अमेरिका की 7 यूनिवर्सिटीज टॉप-10 में

अमेरिका की MIT दूसरे स्थान पर है। Princeton और Stanford संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा Harvard छठे, California Institute of Technology सातवें, जबकि UC Berkeley और Yale संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। THE की 2027 रैंकिंग में कुल 118 देशों और क्षेत्रों की 2,200 से ज्यादा रिसर्च यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। रैंकिंग में शिक्षण, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंडस्ट्री और इंटरनेशनल आउटलुक जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें