Popup Image
Advertisement

DU में 7 अक्टूबर को जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का अच्छा मौका आने वाला है। यूनिवर्सिटी की ओर से 7 अक्टूबर को AVASAR 2026 प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मिलने और नौकरी या इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। यह जॉब फेयर दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर-2 पर होगा। यूनिवर्सिटी के सेंटर प्लेसमेंट सेल और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस फेयर में 85 से ज्यादा कंपनियों और संस्थाओं के पहुंचने की उम्मीद है। इनमें कंपनियों के साथ कंसल्टेंसी फर्म, एनजीओ और स्टार्टअप भी शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी के अनुसार, अब तक 4,000 से ज्यादा छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

Advertisement

कौन-कौन से छात्र ले सकते हैं हिस्सा?

AVASAR 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्स में पढ़ने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। इसमें अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी के छात्रों के साथ DU के पूर्व छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और NCWEB के छात्रों को भी जॉब फेयर में शामिल होने की अनुमति है। यानी रेगुलर कोर्स के अलावा ओपन और नॉन-कॉलेजिएट प्रोग्राम के छात्र भी इसमें नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर तलाश सकेंगे।

Advertisement

10 लाख से ज्यादा का पैकेज

इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को फुल टाइम नौकरी के साथ इंटर्नशिप के विकल्प भी मिलेंगे। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कुछ जॉब प्रोफाइल में 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा का पैकेज मिल सकता है। वहीं, इंटर्नशिप के लिए 60 हजार रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलने का मौका भी बताया गया है। हालांकि, हर कंपनी अपनी जरूरत, योग्यता और भर्ती प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी।

Advertisement

सुबह 9 बजे पहुंचना होगा

AVASAR 2026 का आयोजन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। छात्रों को सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। खास बात यह है कि जॉब फेयर में शामिल होने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है। छात्रों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूम की कई कॉपी और आधार कार्ड, कॉलेज आईडी या कोई अन्य वैध पहचान पत्र लेकर जाना होगा। यूनिवर्सिटी ने छात्रों को फॉर्मल या प्रोफेशनल ड्रेस में आने की सलाह दी है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

AVASAR 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  1. सबसे पहले प्लेसमेंट सेल पोर्टल पर जाएं।
  2. अपने रजिस्टर्ड लॉगिन या ईमेल से डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
  3. AVASAR 2026 जॉब एंड इंटर्नशिप के रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाएं।
  4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. अपडेटेड रिज्यूम और जरूरी पहचान पत्र अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और कार्यक्रम के दिन इसे साथ लेकर जाएं।

जॉब फेयर में शामिल होने से पहले छात्रों को संबंधित कंपनी की योग्यता, जॉब प्रोफाइल, सैलरी, इंटर्नशिप स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें