Popup Image
Advertisement

कारों की हेराफेरी करने वाले इनामी बदमाश ने इंदौर में काटी थी फरारी

पुलिस ने पूछताछ के बाद 21 कार बरामद की

उज्जैन। एक व्यक्ति ने लोगों से मासिक किराए पर कारें लेकर अपनी कंपनी में अटैच कराई। एक दो माह किराया देने के बाद कारों को दूसरे शहरों में गिरवी रख दिया और किराया भी नहीं दिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अब तक 21 कारें जब्त की जा चुकी हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार जगदीश परमार निवासी ढाबला चौराहा कालिदास मार्ग ने एक कंपनी बनाकर कार मालिकों को मासिक किराए पर कारें अटैच करने का झांसा दिया। 30 से अधिक लोगों ने कारें एग्रीमेंट के आधार पर अटैच कराई। जगदीश ने उन्हें 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह किराया देने का भरोसा दिया था। एक-दो माह किराया देने के बाद उसने किराया नहीं दिया। शंका होने पर कार मालिकों ने उसकी तलाश शुरू की।

उसके घर पर ताला लगा था। रविवार को उक्त लोगों ने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर जगदीश परमार के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें पता चला कि उसने अटैच कारों को देवास, शाजापुर, आगर सहित अन्य शहरों में गिरवी रख दिया है और कारों में लगे जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिए थे।

Advertisement

पुलिस ने जगदीश की तलाश शुरू की वहीं पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को जानकारी मिली कि जगदीश इंदौर में फरारी काट रहा है। उसे घेराबंदी कर हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 21 कारें जब्त की हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें