नई योजना में लटकी जयसिंहपुरा की सडक़

उज्जैन। जयसिंहपुरा रेलवे फाटक होते हुए नृसिंह घाट और लाल पुल की तरफ जो मार्ग जाता है उसकी हालत इन दिनों खस्ता है। बाहर से आने वाले वे यात्री जिन्हें नृसिंह घाट जाना है वे इसी मार्ग से गुजरते हैं। बारिश के कारण इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जयसिंहपुरा में रहने वाले लोग अमूमन बाइक से ही लाल पुल और नृसिंह घाट की तरफ जाते हैंं। उनके लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है।

इस संबंध में पार्षद भारती विजय चौधरी का कहना है कि सडक़ के पुन: निर्माण के लिए ३५ लाख रुपए की योजना तैयार हो गई थी। सिंहस्थ की योजना के तहत गदा पुलिया से लाल पुल तक फोरलेन बनना है। इसलिए पुराने प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया गया है। कुछ ही दिनों बाद सडक़ निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। टेंडर जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय इस रास्ते से गुजरने वाले लोग थोड़ी सावधानी बरतें।









