Popup Image
Advertisement

ट्रैक्टर में हवा भरते टायर-ट्यूब फटा, वृद्ध की मौत

उज्जैन। वाहनों के पंचर बनाने की दुकान संचालित करने वाला वृद्ध ट्रैक्टर के टायर में हवा भर रहा था तभी टायर फट गया जिसकी चपेट में आने से वृद्ध गंभीर घायल हुआ और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोडी सुसनेर निवासी 62 वर्षीय इब्राहिम पिता इंदेखान वाहनों के पंचर बनाने की दुकान संचालित करता था। 23 अप्रैल को वह ट्रैक्टर के टायर में हवा भर रहा था तभी टायर में अधिक हवा भरने के कारण टायर-ट्यूब फट गए जिसकी चपेट में आने से इब्राहिम खान गंभीर घायल हो गया। परिजन ने आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इब्राहिम की मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें