Advertisement

The Vaccine War का ट्रेलर रिलीज

विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष पर बेस्ड है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, सप्तमी गौड़ा और नाना पाटेकर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

फिल्ममेकर्स के मुताबिक सच्ची घटनाओं पर बेस्ड ये फिल्म देश की पहली बायो-साइंस फिल्म है।ट्रेलर की शुरुआत होती है लैब में एक्सपेरिमेंट्स के सीन से।

Advertisement

इसके बाद ट्रेलर में नाना पाटेकर दिखाई देते हैं। नाना पाटेकर कोविड-19 के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन बनाने वाली साइंटिस्ट की टीम को हेड कर रहे हैं। इस टीम के पास वैक्सीन बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है और लिमिटेड बजट जैसी चुनौतियां भी हैं। इसके अलावा मीडिया में भी इनके खिलाफ नेगेटिव नैरेटिव बनाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review